Showing posts with label money bags. Show all posts
Showing posts with label money bags. Show all posts

Wednesday, July 13, 2011

ऐतिहासिक जुलाई 2011


माह जुलाई २०११, एक अनोखा महीना| यह कई मायनों में अनोखा है| पहला, इसमें पांच शुक्रवार, पांच शनिवार तथा पांच रविवार हैं| ऐसा संयोग प्रत्येक 823 वर्ष में एक बार आता है| यह वाकई एक बिरला संयोग है|
दूसरा, वर्ष 2011 में 1 /1 /11 , 1 /11 /11 , 11 /1 /11 तथा 11 /11 /11 जैसी तिथियाँ आएँगी| इनके सभी अंक एक जैसे हैं| कोई भी व्यक्ति अपने जन्म के वर्ष के अंतिम दो अंकों को इस वर्ष जितनी उम्र पूरी कर रहा है, उसमें जोड़ दे तो योग 111 होगा| उदाहरण के लिए, मान लो किसी व्यक्ति की जन्मतिथि 20 जून, 1980 है, इसमें जन्मतिथि के अंतिम दो अंक 80 हैं| इस से उस व्यक्ति की उम्र 31 वर्ष होगी| अब, 80 +31 =111 होगा|
चीन में इस संयोग को "मनिबैग्स" के नाम से जाना जाता है| यानि "रुपयों का थैला"| वहां की मान्यता के अनुसार, आप अपने जितने अधिक मित्रों को इसके बारे में बतायेंगे, तो जल्दी ही आपको अधिक-से-अधिक धन की प्राप्ति होगी| इसमें कितनी सच्चाई है, पता नहीं|